कोलायत: 14 अगस्त को CM भजनलाल कोलायत के मेघासर के दौरे पर रहेंगे, तैयारियों को अंतिम रूप दिया, प्रशासन सक्रिय नजर आया
कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मेघासर गांव में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हेलीकॉप्टर से मेघासर पहुंचेंगे और यहां मेघो जी उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आमसभा स्थल पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे।