सागर नगर: सागर से नागपुर दक्षिण भारत जाने वाली पहली ट्रेन का सागर सांसद ने स्वागत रद्द किया
सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर होने वाला स्वागत कार्यक्रम रद्द कर दिया है। गुरुवार की शाम सागर रेलवे स्टेशन पर नागपुर एवं हैदराबाद के लिए पहली बार जा रही ट्रेनों के स्वागत कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।