सागर नगर: सागर जनपद पंचायत कार्यालय में पंचायती राज दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, सुना गया प्रधानमंत्री का संबोधन
पंचायती राज दिवस के अवसर पर सागर जनपद पंचायत कार्यालय सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजन गुरुवार दोपहर 12:00 से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय वर्मा सहित विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एलइडी टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को देखा और सुना। जनपद अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।