सागर नगर: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अनाज तिलहन व्यापारी संघ ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, किया सागर बंद का समर्थन
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। सागर अनाज एवं तिलहन व्यापारी संघ के सभी व्यापारी गल्ला मंडी स्थित संघ के कार्यालय में सोमवार दोपहर 2 बजे एकत्रित हुए।आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की, हाथो में काली पट्टी बांधकर हुए मौन जुलुस के रूप में मंडी प्रांगण का चक्कर लगाते हुए घोष विक्रय स्थल पहुंचे।