सुल्तानपुर: विवेकनगर घसियारी मंडी से गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली नगर पुलिस टीम गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा निवासी घसियारी मंडी विवेकनगर थाना कोतवाली नगर सुलतानपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को घसियारी मंडी विवेकनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया है।