सुल्तानपुर: सदर तहसील कैंपस से हटाई गई जबरन कब्जा करी हुई गुमटियां,SDM के निर्देश के बाद हुआ एक्शन
SDM सदर ठाकुर प्रसाद के निर्देश के बाद तहसील सदर कैंपस में जबरन कब्जा करी हुई पान-मसाला गुमटियों को तहसीलदार हृदय राम तिवारी ने हटवा दिया है।तहसीलदार हृदय राम तिवारी ने बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा तहसील परिसर में मादक पदार्थ गुमटियों में रखकर बेचने की शिकायत SDM से की गई थी।जिसपर SDM के निर्देश के बाद परिसर में रखी सभी गुमटियों को हटवा दिया गया है।