सुल्तानपुर: दीवानी न्यायालय के बार चुनाव में 41 उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटी में कैद, कल होगी मतगणना
सुल्तानपुर में बार की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। 8 पदों के लिए 41 उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। मंगलवार को इन मतो की गणना होगी। बता दें कि आज हुए चुनाव में वोटिंग के लिए 6 बूथ बनाए गए थे, जिनमें कुल 1863 में से 1728 अधिवक्ताओ ने मतदान किया। दीवानी न्यायालय में सुबह से चहल पहल थी।