सुल्तानपुर: नगरपालिका के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष ने सभासद व कर्मचारीयों की बैठक की आयोजित,कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
नगर पालिका के सभाकक्ष में पालिकाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सभासदों व कर्मचारियों की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र व गृहकर-जलकर जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।पालिकाध्यक्ष ने संबंधित को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तय समय पर देने व गृहकर-जलकर में 30 सितंबर 2024 तक जमा करने पर 10% छूट देने के निर्देश जारी किए।