सुल्तानपुर: सपा प्रवक्ता अनूप संडा बोले पूरे नहीं होंगे मुंगेरी लाल के हसीन सपने, मेनका गांधी की रिट पर दिया बयान
सपा सांसद राम भुआल निषाद के विरुद्ध पूर्व मंत्री मेनका गांधी ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है। जिसमे उन्होंने राम भुआल पर अपने केस छुपाकर शपथ पत्र में जानकारी देने की बात कही है। इसके बाद जिले का सियासी पारा गर्म हो गया है। इस मामले पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनूप संडा ने कहा है कि मेनका गांधी मुंगेरी लाल के हसीन सपने पूरे नहीं होंगे।