चित्तौड़गढ़: मानपुरा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकराई, एक महिला हुई गंभीर घायल
चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुरा गांव के समीप कोटा से आ रही एक कार्य नियंत्रित होकर सड़क के किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला चालक गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे राहगीरो द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस में पहुंच गई। हादसे में कार के दोनों एयरबैग खुल के बाहर आ गए।