चित्तौड़गढ़: BJP कार्यालय में पदाधिकारियो की बैठक में रविवार को होने वाली जिला वृहद कार्य समिति की बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप
भाजपा जिला वृहद कार्यसमिति ही बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में होगीl मुख्य अतिथि सांसद और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी होंगे। दोपहर 1:00 बजे होने वाली बैठक की तैयारियों को शनिवार को जिलाध्यक्ष मिठू लाल जाट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में अंतिम रूप दिया गया और पदाधिकारियो को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई।