चित्तौड़गढ़: मंगलवाड बाईपास पर चलती बाइक से गिरी विवाहिता जिला चिकित्सालय में भर्ती, ससुराल से लेकर घर लौट रहे थे माता-पिता
मंगलवाड बाईपास पर चलती बाइक से गिरकर एक विवाहिता घायल हो गई। माता-पिता उसे पीहर ला रहे थे कि रास्ते में अचानक वह हादसे का शिकार हो गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। भदेसर निवासी मांगीलाल माली अपनी पत्नी प्रेम के साथ सांवरिया जी और शनि महाराज के दर्शन के लिए गए जहां से अपनी बेटी 25 वर्षीय मंजू पत्नी राजू को लेकर घर लौट रहे थे।