कोरबा के केसला गांव में पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कोयला खदानों के कारण पानी का रंग बदल रहा है, जिससे निस्तार के लिए पानी का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। समस्या को लेकर ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे और प्रशासन से समाधान की मांग की।