तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय सोमवार को एकदम नए अवतार में दिखाई दिए। विधानसभा में सत्र में विपक्ष द्वारा उठाए मुद्दों पर विजय ने आक्रामक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने डीएमके पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बड़े गंभीर आरोप लगाए। इसको लेकर विधानसभा में हंगामा भी हुआ। सुपरस्टार से सीएम बने विजय ने विधानसभा में अपनी धमाकेदार स्पीच में अपनी जीत का राज भी खोल दिया। विजय ने कहा कि मेरी राजनीतिक जीत के पीछे महिलाएं मुख्य वजह हैं। मैं महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा। राजनीतिक आलोचना तीखी हो सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।
#JosephVijay #TVK #TamilNaduPolitics #TamilNaduNews #TamilNaduAssembly Vijay CJosephVijay
Korba, Korba | Sep 7, 2026