श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारियों के क्रम में सोमवार को छठी और अंतिम राजसी सवारी भव्य स्वरूप में निकली। शाम 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से सवारी शुरू हुई। सभामंडप में विधिवत पूजन के बाद पालकी में भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विराजित हुए।
सवारी शुरू होने से पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने पालकी में विराजित भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सवारी में हाथी पर श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर श्री शिव तांडव, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश और डोल रथ पर श्री होल्कर स्टेट के मुखारविंद शामिल रहे।
Korba, Korba | Sep 7, 2026