प्रतापगढ़ में कार चालक से मारपीट पर बवाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन
प्रतापगढ़ में कार चालक हर्षवर्धन ग्वाला से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्वाला समाज और सर्व समाज ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोगों ने एसपी बी. आदित्य को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कार-स्कूटी टक्कर के बाद 40-50 बदमाशों ने हर्षवर्धन के साथ लाठी-डंडों और हथियारों से मारपीट की, कार में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। कोतवाली थाने में मामला दर्ज है। प्रदर्शनकारियों ने 3 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना और प्रतापगढ़ बंद की चेतावनी
#Pratapgarh #RajasthanNews #PratapgarhPolice #GwalaSamaj #BreakingNews