पुराने बस स्टैंड से युवक का अपहरण कर लूट, CCTV की मदद से 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
बांसवाड़ा के राजतालाब थाना पुलिस ने युवक से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पुराने बस स्टैंड के पास खड़े युवक को स्कूटी सवार बदमाशों ने डरा-धमकाकर जबरन अपने साथ ले जाकर एमजी हॉस्पिटल तिराहे के पास उसका चांदी का कड़ा और मोबाइल फोन लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर अशरफ उर्फ चिलम (26) निवासी बांसवाड़ा और शंकरलाल निनामा (19) निवासी प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। वहीं मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया है।
#Banswara #RajतालाबPolice #LootCase #Kidnapping #Arrested