एमबी हॉस्पिटल में ब्लड के नाम पर ठगी, 6500 रुपए ऐंठने वाला युवक पकड़ा गया
उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में ब्लड उपलब्ध कराने का झांसा देकर मरीज के परिजनों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। डूंगरपुर निवासी पंकज अहारी ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के इलाज के दौरान एक युवक ने ब्लड दिलाने के नाम पर 6500 रुपए ले लिए और बाद में 3000 रुपए और मांगे। सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता सिद्धार्थ सोनी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और आरोपी रौनक साहू को रंगे हाथ पकड़ लिया। हंगामे के बीच उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले किया गया। पीड़ित को उसके 6500 रुपए वापस दिलाए गए।
#UdaipurNews #MBHospital #RNTMedicalCollege #BloodFraud #MedicalScam