जेसीआई भिवानी स्टार ने मनाया बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे, व्यापारिक विकास और नेटवर्किंग को मिली नई दिशा:चेयरमैन अनिल बंसल
भिवानी, 13 सितंबर : जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा जेसीआई वीक 2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सप्ताह के चौथे दिन भिवानी के राजश्री बैंक्वेट हॉल में बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि इस विशेष दिवस का मुख्य विषय उत्तरदायी नागरिक, जुड़े हुए समुदाय रहा, जिसके तहत शहर के उद्यमियों और व्यवसायियों को एक साथ लाकर नेटवर्किंग को मजबूत करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई वीक के चेयरमैन जेसी अनिल बंसल व जोन डायरेक्टर बिजनेस जेएफएम पंकज तायल के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जेएफएम पंकज तायल जी ने बिजऩस की बारीकियों को बहुत ही सरलता से सब को समझाया।इस अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स जेसी विजय गोयल, जेसी निरंजन बंसल, जेसी सुशील अत्री, जेसी पंकज शर्मा, जेसी प्रवीण सिंघल तथा जेसी नवीन अलमल ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को अपने व्यवसाय में विस्तार करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और आपस में व्यावसायिक संबंध मजबूत करने के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जेसीआई भिवानी स्टार के पैट्रन जेसी गोपाल अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई 77 वर्षों की गौरवशाली परंपरा और विरासत को सहेजे हुए है। इस वर्ष का 7 दिवसीय प्रभाव दिवस समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई भिवानी स्टार का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य करना ही नहीं, बल्कि शहर के युवाओं और व्यवसायियों को एक ऐसा मंच देना है जहाँ वे अपनी नेटवर्किंग को बढ़ा सकें। जब हमारे शहर का व्यापारी और युवा नेटवर्क से जुड़ेगा, तभी भिवानी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। महासचिव जेसी श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी ने कहा कि जेसीआई वीक के चौथे दिन मिला अपार उत्साह यह सिद्ध करता है कि हमारी टीम पूरी निष्ठा से समाज के विकास के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल, जेजे प्रसिडेंट जेजे पारूल गोयल सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।