सेवा माह की तैयारियों को लेकर भाजपा केशव मंडल की बैठक आयोजित
सेवा संकल्प अभियान से जन-जन तक पहुंचेगा मोदी सरकार के 25 वर्षों का सुशासन : विरेंद्र कौशिक
भिवानी, 13 सितंबर : भारतीय जनता पार्टी केशव मंडल की बैठक रविवार को स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केशव मंडल अध्यक्ष नविता तंवर ने की। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के सुशासन के 25 वर्ष (मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का कार्यकाल) पूर्ण होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान : जन सेवा ही प्रभु सेवा आयोजित करने जा रही है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करने का हमारा संकल्प है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अगले एक महीने तक धरातल पर उतरकर सेवा कार्यों के जरिए आमजन के बीच रहेगा। जनसेवा ही हमारे लिए वास्तविक प्रभु सेवा है, और इस अभियान को ऐतिहासिक बनाना भिवानी के कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सेवा माह के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण जैसे जनहित के कार्य, केशव मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की विशेष जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र बापोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियाँ हर वर्ग और विशेष रूप से व्यापारिक समाज के सशक्तिकरण को समर्पित रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महीने भर चलने वाले अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं। मंडल अध्यक्ष नविता तंवर ने शीर्ष नेतृत्व और उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि केशव मंडल का एक-एक कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक बिडलान, मंडल प्रभारी नरेंद्र तालु, जिला सचिव सोनिया अत्री, जिला कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंडल महामंत्री संदीप यादव, अजय कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, बालकिशन शर्मा, हर्ष डुडेजा, शकुंतला प्रधान, धर्मेंद्र जिंदल, संजय शर्मा, संजय गिरधर, दिनेश जांगड़ा, राजेश जांगड़ा, बलदेव शर्मा, राजेंद्र कुमार, रीतू, मीनाक्षी महता, सुनील नंबरदार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।