बगोदर: अटका लक्षीबागी में हाथियों ने फिर मचायी तबाही,किसानो के फसलो को किया नुकसान
बगोदर वन प्रक्षेत्र के ईलाके में लगातार छह दिनों से हाथियों का तांडव जारी है।हाथियों ने फिर एक दिन बाद शुक्रवार की रात्रि जीटी रोड के दुसरे साइड अटका लक्षीबागी पनसिया में जमकर उत्पात मचाया है, किसानो की लहलहाते गन्ना ,मक्का व धान की फसलों को रौंद कर बर्बाद दिया। किसानो व ग्रामीणो में वन विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।