खरखौदा: खरखौदा सब्जी मंडी में आढ़तियों की बैठक, शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया फैसला
शुक्रवार को खरखौदा सब्जी मंडी में आढ़तियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आढ़तियों ने एडवांस टैक्स नीति के खिलाफ रोष प्रकट किया। रोषित आढ़तियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आढ़तियों का टैक्स माफ था, लेकिन मौजूदा सरकार एडवांस टैक्स प्रणाली लागू करना चाहती है जोकि आढ़तियों के हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस योजना को वापस लिया जाए।