खरखौदा: सोहटी सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सुनी लोगों की समस्याएं
वीरवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हलके के सोहटी, खरखौदा,थाना कलां, गढ़ी सिसाना आदि गांव में दौरा कर मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने खरखौदा के वार्ड संख्या 15 स्थित एससी चौपाल में जनसभा में कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूत करने का कार्य करना होगा।