खरखौदा: किसानों ने खरखौदा के बरोना बाईपास चौराहे से लेकर तहसील चौक तक निकाला ट्रेक्टर मार्च
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता अभिमन्यु कोहड़ व राज सिंह दहिया के नेतृत्व में किसानों ने एक ट्रैक्टर मार्च निकाला । ट्रैक्टर खरखौदा के बरोना बाईपास चौराहे पर खड़े हुए। इसके बाद सभी ट्रैक्टर शांतिपूर्वक लाइन लगाकर खरखौदा दिल्ली चौक से होते हुए तहसील चौक तक पहुंचे ।।अभिमन्यु कोहड़ कहा कि किसानो की मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच किया जाएगा।