खरखौदा: रोहतक मार्ग स्थित सैनी चौपाल में भाजपा नेता अशोक तंवर ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
बुधवार को रोहतक मार्ग स्थित सैनी चौपाल में गांव चलो अभियान प्रशिक्षण शिविर के लिए पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता अशोक तंवर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे गांव-गांव डोर टू डोर जाकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।इस मौके पर मीना नरवाल, कुलदीप काकरान , भाजपा जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा भी मौजूद थे।