खरखौदा: मटिंडू रोड पर तीन युवकों ने दुकानदार को पीटकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
मटिंडू मार्ग स्थित एक दुकान के मालिक को तीन युवकों ने लोहे की रॉड व लकड़ी के बीटों से पीटकर घायल कर दिया। दुकानदार अजय ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था, इसी दौरान तीन युवकों ने उसे लोहे की रॉड व लकड़ी के बीटों से पीटना शुरू कर दिया। जब वह बचने के लिए गली की तरफ भागा तो उसकी जेब में रखे 10 हजार रुपए भी कहीं गिर गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।