खरखौदा: कुंडल गांव में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
सड़क दुर्घटना में कुंडल गांव के एक बुजुर्ग सरुप सिंह की मौत हो गई है। बाताया जा रहा है कि कुंडल गांव में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया जिस कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे दरियाव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।