मानपुर: लखूमर की जर्जर स्कूल में बच्चे पढ़ने को मजबूर, सालों से मरम्मत नहीं; छत से पानी टपकने से दुर्घटना की आशंका
Manpur, Umaria | Aug 19, 2026 मानपुर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय लखूमर में बच्चे एक जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन की मरम्मत का कार्य अधूरा है, जिसके कारण बारिश के मौसम में छत से पानी टपक रहा है।अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।विद्यालय भवन लंबे समय से खराब स्थिति मे था लेकिन इसकी मरम्मत का काम शुरू किया और अधूरा छोड़ दिया गया है।