सादाबाद: गढ़ी रत्ती में पशुओं को चारा डालने गए व्यक्ति को साँप ने काटा, हालत बिगड़ी
गढ़ी रत्ती निवासी नरेंद्र सिंह पशुओं को चारा डालने के लिए घेर पर गए थे। जब वह चारा डालने के लिए आगे बढ़े तो सांप ने उनके पैर में काट लिया। उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।नरेंद्र की सूचना मिलते ही परिजन घेर पर पहुंचे। उस समय उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। परिजन उन्हें निजी वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया है।