आबू रोड: आबूरोंड शहर के बीच तेज रफ्तार ऑटो ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बस स्टैंड के सामने महादेव मंदिर के पास हुआ हादसा
आबूरोड शहर के मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो चालक की लापरवाही का मामला सामने आया। बस स्टैंड के सामने महादेव मंदिर के पास तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी ऑटो चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से ऑटो दौड़ा दिया।