कुरडेग: कुरडेग के भलमन्डा टाँगरटोली गांव में पांच दिवसीय मशरूम पालन प्रशिक्षण का समापन
Kurdeg, Simdega | Sep 12, 2026 कुरडेग के भलमन्डा टाँगरटोली गांव में उद्यान विकास योजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय मशरूम पालन का प्रशिक्षण शनिवार को 3:00 बजे संपन्न हुई। जहां पर जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो जिला परिषद उपाध्यक्ष के मौजूदगी में प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए सभी किसानों के बीच प्रशस्ति पत्र एवं मशरुम किट का वितरण किया गया।