कुरडेग: कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास डंपर ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, तीनों घायल
Kurdeg, Simdega | Feb 12, 2026 कुरडेग के कस्तूरबा गांधी स्कूल के पास गुरुवार के शाम 6:00 बजे डंपर वाहन द्वारा कुरडेग मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों की बाइक को टक्कर मार दी जिससे कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।तीनों घायल युवक को तुरंत पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सिमडेगा भेज दिया। इधर पुलिस ने डंपर को पीछा कर पकड़ कर अपने साथ थाने लाई है।