कुरडेग: कुरडेग के कुटमाकछार के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में छत्तीसगढ़ निवासी घायल
Kurdeg, Simdega | Feb 18, 2026 कुरडेग के कुटमाकछार के पास बुधवार की शाम 4:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के तपकरा निवासी दिलीप साय नामक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया ,जहां पर उपचार चल रही है ।बताया गया कि वह किसी काम को लेकर आया था,एवं लौट रहा था इसी दौरान गिरा और माथे में चोट लगी।