गढ़मुक्तेश्वर: हापुड़: थाना सिंभावली क्षेत्र मैं राजस्व विभाग की टीम ने नहर से अवैध खनन कर रहे दो डंपरों को पकड़ा।
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में नहर से खनन करने के बाद निजी स्थान पर मिट्टी भराव करने वाले दो डंपरों को राजस्व विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। खनन अधिकारी और पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गंगा एक्सप्रेसवे की आड़ में दो डंपर खनन कर रहे थे। जिन्हें विभाग ने कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है।