गढ़मुक्तेश्वर: गांव नानपुर के जंगल में वन माफिया कर रहे हरे-भरे पेड़ों का कटान, वन विभाग टीम में लकड़ी से भरी कैंटर को किया जब्त
जनपद हापुड़ में गढ़ कोतवाली क्षेत्र गांव नानपुर के जंगल से शनिवार को वन विभाग की टीम ने सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से काटी गई लड़कियों से भरी एक कैंटर गाड़ी को जब्त किया है वन माफियाओं द्वारा हरे भरे पेड़ों का कटान किया जा रहा था जो वन विभाग की टीम के पहुंचने पर वहा से भाग निकले फिलहाल वन विभाग ने जांच के लिए टीम का गठन किया है।