हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव जानूपुरा मुरादपुर में शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 5 बीघा फसल को जलाकर राख कर दिया। जिससे किसान का चेहरा मायूस हो गया। आर्थिक चोट लगने से किसान बेहद परेशान है।