गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मतदान केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण, मतदाताओं को किया चेक
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विभिन्न स्थानों पर स्थित मतदान केंद्रों का शुक्रवार को डीएम प्रेरणा शर्मा व एसपी अभिषेक वर्मा ने निरीक्षण किया है। मोबाइल ऐप द्वारा संदिग्ध मतदाताओं के आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड को चेक कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।