गढ़मुक्तेश्वर: मस्तराम कुटी के पास पुलिस की लूट के दौरान महिला की हत्या करने वाले बदमाशों से हुई मुठभेड़, 2 बदमाशों को लगी गोली
गढ़ कोतवाली पुलिस की क्षेत्र में मस्तराम कुटी के पास शनिवार को बदमाशों से मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं गिरफ्तार बदमाशों ने 25 अप्रैल को गढ़ कोतवाली क्षेत्र रिफ्यूजी कॉलोनी में लूट के दौरान महिला की हत्या की थी और तभी से फरार चल रहे थे गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटा हुआ माल बरामद कर लिया है।