गढ़मुक्तेश्वर: गांव सलारपुर में तीसरे दिन भी वन विभाग की टीम को तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।
हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलारपुर में गुरुवार को तेंदुए ने तीन किसानों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया था। वहीं पास के गांव में भी तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लेकिन तीसरे दिन भी तेंदुए का कोई सुराग हाथ ना लगा जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।