बगोदर: बगोदर में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले में 250 लोगों का हुआ चयन
बगोदर के जरमूने पूर्वी पंचायत सचिवालय के सामने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए।वही रोजगार मेला का उद्घाटन बगोदर विधायक नागेंद्र महतो,प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।