पटना ग्रामीण: श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिनतई, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, पुलिस कर रही है बदमाशों की तलाश
श्रीकृष्णापुरी थाने से चंद कदम की दूरी पर चौराहे के पास से ऋतु कुमारी से चेन छिनतई हुई है। महिला समस्तीपुर की रहने वाली है। चेन करीब 80 हजार का था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रविवार की दोपहर 12 बजे थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना 14 दिसंबर की है। सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी दिख रहे हैं, उनका फुटेज आया है। बाइक की भी पहचान की जा रही है।