पटना ग्रामीण: गुरु गोविंद सिंह पथ चौक शिकारपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप पलटी
पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह पथ चौक शिकारपुर फ्लाईओवर के नजदीक रविवार सुबह करीब 9:00 बजे एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप अचानक पलट गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह गाड़ी में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। इस हादसे में सड़क किनारे बैठे कई लोग बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया है कि पिकअप का ड्राइवर नशे में था।