पटना ग्रामीण: सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
रविवार की सुबह 11:00 बजे लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।