कांके: समाहरणालय में विधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त और व्यय प्रेक्षक ने व्यय कोषांग से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा
Kanke, Ranchi | Oct 29, 2024 समाहरणालय में विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे उपायुक्त वरुण रंजन और व्यय प्रेक्षक अजेय कुमार ओझा ने व्यय कोषांग से सम्बंधित पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा व्यय प्रेक्षक अजेय कुमार ओझा को व्यय लेखा जांच से सम्बंधित कार्य के बारे में जानकारी दी गई।