कांके: दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के चुनाव की तैयारी पर चर्चा, आईजी ने समाहरणालय में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की
Kanke, Ranchi | Oct 29, 2024 समाहरणालय में आईजी ने दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के चुनाव तैयारी को लेकर सोमवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आईजी ने आदर्श आचार संहिता के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्गत निर्देश के अनुपालन की स्थिति के सम्बंध में जानकारी ली।