कांके: ईडी की रांची के कांके और हरमू में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी
Kanke, Ranchi | Oct 29, 2024 रांची के कांके और हरमू स्थित कई ठिकानों पर ईडी की चल रही छापेमारी रांची के कांके और हरमू स्थित कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से ईडी की छापेमारी चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाले को लेकर ईडी कांके रोड स्थित आईएएस अधिकारी विनय चौबे के आवास और हरमू स्थित गजेंद्र सिंह के आवास सहित कई ठिकानों की तलाशी ले रही है।