कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रवक्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Oct 29, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार ने जिस तरह से सीता सोरेन पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया है वह महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मानसिकता दर्शाता है।