कर्वी: बहिलपुरवा मुख्य सड़क में लखनपुर के पास पिकअप की टक्कर से 60 वर्षीया वृद्ध महिला घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बहिलपुरवा मुख्य सड़क में लखनपुर के पास शनिवार की दोपहर 12:30 बजे पिकअप की टक्कर से 60 वर्षीया वृद्ध महिला बुटुआ पत्नी कल्लू निवासी लखनपुर घायल हो गई।परिजनों ने बताया कि बुटुआ गांव में ही राशन की दुकान से राशन लेकर घर जा रही थी। तभी गांव के पास यह हादसा हो गया। वहीं बुटुआ का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।