कर्वी: भरतकूप के करारी गांव में खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
भरतकूप के करारी गांव में शुक्रवार की शाम 7 बजे खेत में लगाए गए बिजली की तार के करंट की चपेट में आने से युवक बृजेंद्र पुत्र रामसनेही की मौत हो गई। बृजेंद्र गांव के पास ही खेत में शौच क्रिया के लिए गया था, तभी खेत में लगाए करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का शनिवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।