कर्वी: झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क पर रैपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में रैपुरा के पास रैपुरा के पास गुरुवार की रात्रि 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक प्रदीप पुत्र जगदीश की मौत हो गई।प्रदीप बोड़ी पोखरी से रैपुरा जा रहा था, तभी तलाब के पास प्रदीप को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।